Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरआठ वर्षीय बच्चे के गले से निकाला दस रुपए का सिक्का

आठ वर्षीय बच्चे के गले से निकाला दस रुपए का सिक्का


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र की पुरानी तहसील के रहने वाले आठ वर्षीय अर्श ने दस रुपए का सिक्का निगल लिया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी से बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने बच्चे के गले में अटका सिक्का निकाला जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। फिलहाल बच्चा स्वस्थ हैं।
आपको बता दें कि अनूपशहर के मोहल्ला पुरानी तहसील निवासी नसीम ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा अर्श अपनी मां परवेज से खाने की चीज लाने को रुपये मांगे। मां परवेज ने उसे 10 रुपये का सिक्का दे दिया। अर्श ने खाने की चीज लाने के लिए अर्श ने सिक्के को मुंह में रख लिया और खेलने लगा। इसी बीच सिक्का गले में जाकर अटक गया। सिक्का अटक जाने पर पुत्र को परेशानी हुई तो उसने बताया जिसके बाद घर के सभी लोग घबरा गए और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय की ओपीडी से बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात को बच्चे के गले में अटका सिक्का निकल जाने पर राहत की सांस ली। बताया कि बच्चा अब स्वस्थ है और शुक्रवार सुबह को डिस्चार्ज कर दिया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments