Monday, March 16, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहापुड व बुलन्दशहर सहित मेरठ रेंज में नवरात्र पर सुरक्षा के कड़े...

हापुड व बुलन्दशहर सहित मेरठ रेंज में नवरात्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ रेंज के सभी 5 जनपद में आगामी नवरात्र पर्व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस ने व्यापक व कडे सुरक्षा प्रबंध किए है।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 86 निरीक्षक, 631 उ0नि0, 1115 मु0आ0, 1265 आरक्षी एवं 705 हो0गार्ड/पीआरडी व 03 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।चैत्र नवरात्री/ रामनवमी के अवसर पर परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड में 96 शोभायात्रा, 35 मेले व 20 अन्य कार्यक्रम(पूजा अर्चना, भण्डारा आदि) होना प्रस्तावित है। शोभायात्रा के मार्ग में पडने वाले 114 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पाट के रूप में चिन्हित किया गया है।परिक्षेत्र के जनपद मेरठ में 16 शोभायात्रा 11 मेले, बुलन्दशहर में 42 शोभायात्रा 14 मेले, बागपत में 04 शोभायात्रा 03 मेले एवं हापुड में 34 शोभायात्रा 07 मेले होना प्रस्तावित है।
परिक्षेत्र में कुल 100 स्थानो को संवेदनशील/ हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसके सुरक्षार्थ कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 23 जोन, 79 सैक्टर एवं 56 क्यूआरटी बनाई गई है।
त्यौहार को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्मगुरु/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियो के साथ 122 अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थ्य, विद्युत आदि के साथ 108 एवं आयोजको/ संयोजको के साथ 111 गोष्ठीयाँ आयोजित की गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments