बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार बाइक सवार दंपति को टक्कर मारते हुए नहर में गिरी थी। कार के नहर में गिरने के बाद से कार चालक का कुछ पता नहीं चला था। एनडीआरएफ व गोताखोर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सचिन का शव चौथे दिन रमानी के निकट नहर से बरामद किया। शव देख परिजनों में मातम पसर गया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सुनपेड़ा पुल के पास एक कार, बाइक सवार दंपति को टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी। कार तो बरामद हो गई थी, लेकिन कार चालक का कुछ पता नहीं चला। हादसे के बाद गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ व गोताखोरो की टीम ने सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह सिंचाई विभाग के सहयोग से नहर का पानी कम होने पर रेस्क्यू टीम ने दोबारा गहन तलाश शुरू की। घटनास्थल से तीन किलोमीटर आगे रमानी के पास नहर के तलहटी में एक शव फंसा दिखा। जब शव को बाहर निकला तो उसकी पहचान थाना पहासू क्षेत्र के गांव छर्रा कुंवरपुर निवासी सचिन के रूप में हुई है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सचिन का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
चौथे दिन रमानी के निकट नहर की तलहटी से बरामद हुआ सचिन का शव
RELATED ARTICLES



