बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बुलंदशहर कोतवाली नगर परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, नायब तहसीलदार सदर व अधिशाषी अधिकारी राजस्व विभाग सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से संवाद कर त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करें। त्योहारों के दौरान शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
त्योहारों से पहले प्रशासन सतर्क: बुलंदशहर कोतवाली में पीस कमेटी की अहम बैठक
RELATED ARTICLES



