बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू कस्बे में मंगलवार को नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और अतिक्रमण करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
अभियान की शुरुआत नव दुर्गा हॉस्पिटल से की गई, जहां से टीम ऑटो स्टैंड, अलीगढ़ बस अड्डा, खुर्जा रोड होते हुए मुकर्रम इंटर कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर जेसीबी मशीन गरजी और कई अस्थाई व स्थाई अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर पंचायत टीम ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे टीन शेड, त्रिपाल, नालों पर बनाई गई सीढ़ियां और अन्य अवैध ढांचों को हटाया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न कराया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




