Thursday, March 19, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरनाले में जमा कूड़ा से लोग परेशान

नाले में जमा कूड़ा से लोग परेशान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में बना नाले में जमा कूड़ा लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। हालात यह है कि गंदा पानी सड़क तक आ रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। उन्होंने नालों की सफाई की मांग की है। नाले की सफाई न होने की वजह से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
आपको बता दें कि मोहल्ला कायस्थवाड़ा में ओम पैलेस से शिरोधन रोड तक जाने वाला नाले में गंदगी जमा है। नाला समय पर साफ न होने की वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिनकी मांग है कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी लापरवाही छोड़ नालों की सफाई कराए। दफ्तर में कुर्सी पर जमे बैठे अधिकारी क्षेत्र का निरीक्षण करें और ठेकेदार को साफ-सफाई के निर्देश दें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments