बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी की पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को एक अभिसूचना के आधार पर धौरऊ गेट के पास अलीगढ अनूपशहर से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को एक बाइक व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र स्व० राजकुमार निवासी गांव बरकातपुर थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
0
5
RELATED ARTICLES



