Friday, March 20, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरदेवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी देवर द्वारा भाभी संग दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया हैं। मामले में महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई हैं। एसएसपी के आदेश पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
आपको बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को वह अपने कमरे में लेटी हुई थी। तभी देवर जबरन कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करता हुआ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, महिला के पति की डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी हैं और वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। मामले में जांच जारी हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments