Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: ग्राम लाड़पुर में देहाती फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी ग्रामीणों की...

स्याना: ग्राम लाड़पुर में देहाती फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र के गांव लाड़पुर में इन दिनों देहाती फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को दिनभर गांव में शूटिंग देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जैसे ही गांव में फिल्म की शूटिंग की खबर फैली, आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे और शूटिंग का आनंद लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहली बार किसी देहाती फिल्म की शूटिंग हो रही है, जिससे गांव का नाम भी आगे बढ़ेगा। शूटिंग के दौरान गांव का माहौल किसी मेले जैसा नजर आया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शूटिंग देखने के लिए उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने फिल्म यूनिट का स्वागत किया और शूटिंग में पूरा सहयोग भी किया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments