Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: 25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला

बुलंदशहर: 25 मार्च को लगेगा रोजगार मेला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सहकारी नगर स्थित ITI परिसर में 25 मार्च को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की आठ प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और मौके पर ही युवाओं का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयन करेंगी।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि यह रोजगार मेला ITI परिसर में लगेगा। मेले का मुख्य उद्देश्य स्नातक एवं आईटीआई पास युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइट rojgarsangam.up.gov. in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11बजे अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होना अनिवार्य है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments