बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव आसिफाबाद-चंद्रपुरा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक लक्ष्मीराज ने नई CC सड़क का शिलान्यास किया गया। गांव में नए मदरसे से फार्मूद के घर तक लगभग 170 मीटर लंबी CC सड़क तथा जाहिद के घर से जफरुद्दीन के घर तक बनने वाली सड़क का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क बनने से गांव में आवागमन सुगम होगा। खासकर बरसात के मौसम में लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को खेतों तक पहुंचने तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी।
सिकंदराबाद: आसिफाबाद-चंद्रपुरा गांव में CC सड़क का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
RELATED ARTICLES



