Tuesday, March 24, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबररुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामले सामने आया है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का बताया जा रहा है। अंग्रेजी शराब के ठेके के सामने दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घुसे व बेल्ट जमकर चले। इस दौरान पास में खड़े लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments