Tuesday, March 24, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरदो शातिर आरोपी पुलिस ने दबोचे

दो शातिर आरोपी पुलिस ने दबोचे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी की पुलिस ने सोमवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के चोर है। जिनके द्वारा 15 नवंबर 2025 को थाना अहमदगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बगठारी के प्राथमिक विद्यालय व 14 फरवरी 2026 को जनता इण्टर कालेज अहमदगढ़ से इन्वर्टर, बैट्री, एलईड़ी टीवी, गैस सिलेण्डर आदि सामान चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ़ पर मुअसं-366/25 धारा 305ए बीएनएस व मुअसं-29/26 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थाना छतारी पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर जयरामपुर गेट पास से चोरी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर चोरो को चोरी के 01 बैटरा, 02 इन्वर्टर, 01 गैस सिलेन्डर, 01 LED टीवी, 10 किलोग्राम तांबे का तार व 02 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र मौहम्मद शकील निवासी मैन रोड़ कस्बा व थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर व समीर पुत्र मौहम्मद शकील निवासी थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना छतारी पर मुअसं-101/2026 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments