बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में महिला से रेप के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों पर यह कार्यवाही की गई।
आपको बता दें कि जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पड़ोस के प्रधान पति और उसके एक रिश्तेदार ने महिला को कार में बैठा लिया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिलाया। जब महिला बेहोश हो गई तो रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला को होश आया तो खुद को बदाहास अवस्था में देख उसके होश उड़ गए। महिला ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रेप के मामले में दो गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



