Thursday, March 26, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: जीजा ने साली की चाकू से हत्या, बचाने आए भतीजे का...

बुलंदशहर: जीजा ने साली की चाकू से हत्या, बचाने आए भतीजे का कान काटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में बुधवार की रात आपसी पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जीजा ने अपनी साली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव में आए भतीजे पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिसमें युवक का कान कट गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं आरोपी मुस्तकीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर के मोहल्ला खीरखानी में बहन से मारपीट का विरोध करने पर जीजा और साली के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर साली पर वार कर दिए। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला उनके पुत्र जीशान का दोस्त अफजल वहां आ गया। अफजल आरोपी के हाथ को पकड़ने का प्रयास करने लगा तो उसने उसे पर भी हमला कर दिया। इसमें अफजल का कान कट गया। इसके बाद आरोपी वहां से धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान नजमा ने दम तोड़ दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि मोहल्ला खीरखानी में जीजा ने साली पर चाकू से वार किया। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी भतीजे पर भी चाकू से हमला किया। इस दौरान पड़ोसी अफजल का कान कट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपी जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments