बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना आबदानगर मौहल्ला की है, जहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: मामूली कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडों, चार हिरासत में
RELATED ARTICLES



