Thursday, March 26, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरगाड़ी ने दो वाहनों में मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत

गाड़ी ने दो वाहनों में मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के कटाखेड़ा के पास गुरुवार की सुबह अनियंत्रित टाटा कर्व कार ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शोर की आवाज सुनकर स्थानीय ने लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार की सुबह का है जब एक अनियंत्रित टाटा कर्व कार जैसे ही सिकंदराबाद के कटाखेड़ा के पास पहुंची तो कार ने पहले स्कॉर्पियो में टक्कर मारी। इसके बाद ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे रुक गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और ई-रिक्शा चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई-रिक्शा चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान सिकंदराबाद निवासी 28 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। परिजनों को जैसे ही विशाल के मौत की सूचना मिली तो घर में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments