बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस ने एक वाहन चोर व दो बालअपचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी व बालअपचारी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित की जाती है तथा उन्हे बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता हैं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-275/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर से चोरी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-198/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल को थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिनके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-276/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हैं। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 19 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से बाइक चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्धित चेसिस नंबर बरामद हुआ है एवं जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-205/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा एक शातिर वाहन चोर को खुर्जा रोड कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया व दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिनके कब्जे व निशादेही से चोला रोड पर बंद पडी फैक्ट्री से चोरी की 03 मोटरसाइकिल, 03 बाइक के चेसिस व बाइक की 04 टंकियां एवं बाइकों के अन्य सामान बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमसुद्दीन उर्फ छोटे पुत्र नन्हे खां निवासी ग्राम गवां थाना रजपुरा जनपद सम्भल (वर्तमान पता सरकारी कालॉनी जोखाबाद थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर) तथा 02 बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है तथा बालअपचारियों को संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
बाइक चोरी करने वाला एक चोर व दो बाल अपचारी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



