Friday, March 27, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: वैरा फिरोजपुर में चैती आटे के मेले की धूम, रागिनी कार्यक्रमों...

स्याना: वैरा फिरोजपुर में चैती आटे के मेले की धूम, रागिनी कार्यक्रमों ने बांधा समां


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वैहरा फिरोजपुर में वार्षिक ‘चैती आटे का मेला’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गाँव में मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय संस्कृति और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
​सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भीड़ ने बढ़ाई रौनक:
​मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं, जहाँ दिन भर भारी भीड़ रही। मेले का मुख्य आकर्षण रागिनी प्रोग्राम रहा, जिसका ग्रामीणों और आगंतुकों ने भरपूर आनंद लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश त्यागी जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी उर्फ मोनू और राजपाल लोधी ने शिरकत की।
​मेले के सफल आयोजन में संयोजक वीरेंद्र कुमार सहित ​गौरव त्यागी, अनिल त्यागी, हनी त्यागी, तनुभव त्यागी, आकाश त्यागी, रोशन कुमार ​नीरज त्यागी, बुद्ध कुमार, चंद्रसेन एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
​भक्तिमय माहौल और सुरक्षा व्यवस्था:
​मेले के दौरान ‘टीम हर घर हनुमान चालीसा’ की सक्रियता ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बनाए रखा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से स्याना पुलिस दल पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस की सक्रियता के चलते भारी भीड़ के बावजूद मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments