Wednesday, April 1, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरसड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला 44 दिन से लापता किसान का शव

सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला 44 दिन से लापता किसान का शव


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव उदयभान नगलिया में 44 दिन से लापता किसान का शव खेत के बीचों-बीच पड़ा मिला। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
आपको बात दें कि गांव उदयभान नगलिया के रहने वाले सतेंद्र ने बताया कि 13 फरवरी को उनके छोटे भाई 42 वर्षीय लोकेश खेत पर फसल में पानी लगाने गए थे जिसके बाद से वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन 19 फरवरी को थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की। रविवार को परिजन फसल काट रहे थे। तभी खेत के बीचों-बीच उन्हे एक शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने कपड़े व जूते से उसकी पहचान लोकेश कुमार के रुप में की। लोकेश खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि खेत में एक किसान का शव पड़ा हुआ हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments