बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में तैनात रहे सात पुलिसकर्मियों के सम्मान में मंगलवार को सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले सात पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ घड़ी, शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएसएसपी ने सेवानिवृत्त सात पुलिसकर्मियों को शॉल पहनाकर किया सम्मानित
एसएसपी ने सेवानिवृत्त सात पुलिसकर्मियों को शॉल पहनाकर किया सम्मानित
0
58
RELATED ARTICLES


