बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ की पुलिस ने बुधवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा बरामद बैटरी ग्राम खरक कला थाना भिवानी सदर जनपद भिवानी, हरियाणा से टावर से चोरी की गयी थी जिसको वह बेचने जा रहे थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना भिवानी सदर जनपद भिवानी, हरियाणा पर मुअसं- 146/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत हैं।
आपको बता दें कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक अप्रैल को थाना ककोड़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 शातिर चोरों को अजयनगर भट्टे के पास से चोरी की 24 बैटरी व घटना में प्रयुक्त 01 कार सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरविन्द पुत्र राजसिंह निवासी ग्राम बलाली थाना अदमपुर ढाडी जनपद चरखी दादरी, हरियाणा तथा अंकित पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम खाछरौली थाना सालहवास जनपद झज्जर, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना ककोड़ पर मुअसं-114/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
चोरी की 24 बैटरी के साथ दो चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



