बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में स्कूली वाहनों के खिलाफ 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। संभागीय परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल यानि पहले दिन 65 वाहनों की जांच की और बिना फिटनेस, परमिट, बीमा व मोटर वाहन अधिनियम के विरुद्ध चलने वाले 23 वाहनों पर कार्यवाही की गई तथा तीन वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही 20 वाहनों का चालान काटा गया।
एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान शुरू हो गया है। 15 अप्रैल तक बिना फिटनेस व बिना परमिट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
पहले दिन 65 स्कूली वाहनों की हुई जांच, 20 का काटा चालान
RELATED ARTICLES



