बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि उपभोक्ता बुधवार की देर रात करीब दो बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में लगना शुरू हो गए, लेकिन सुबह तक भी कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की कमी के चलते एजेंसी पर भारी भीड़ उमड़ रही है। सिलेंडर लेने के लिए लोग रात में ही लाइन में खड़े हो गए, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। सुबह होते-होते लाइन काफी लंबी हो गई और कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि गैस की सप्लाई समय पर नहीं हो रही, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सिलेंडर के लिए आधी रात से लाइन, सुबह तक भी नहीं मिला गैस—उपभोक्ताओं में भारी रोष
RELATED ARTICLES



