बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामगढ़ निवासी 17 वर्षीय किशोर की बुलेट मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भिड़े एकत्र हो गई जिन्होंने किशोर को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
आपको बता दें कि परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह बाजार से कुछ सामान लेने के लिए पैदल ही गया हुआ था। रास्ते में बुलेट सवार युवक ने किशोर को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान किशोर के सिर में गहरी चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। रास्ते में ले जाते समय किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किशोर आइसक्रीम बेचकर परिजनों का हाथ बंटाता था।
सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बाजार से सामान लेने गए किशोर को बुलेट बाइक ने मारी टक्कर, मौत
RELATED ARTICLES



