Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरतेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला, गर्मी से राहत व किसानों...

तेज बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदला, गर्मी से राहत व किसानों की बढ़ी चिंता


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।
आपको बता दें कि जनपद के बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, जहांगीराबाद, अनूपशहर, डिबाई समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे। बारिश शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली और मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में बारिश राहत लेकर आई।
वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है, जबकि कुछ स्थानों पर सरसों और सब्जियों की फसल भी खेतों में है। ओले गिरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश और ओलावृष्टि ज्यादा देर तक हुई तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। अचानक बदले मौसम के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments