Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा जंक्शन से जम्मू जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, वैष्णो देवी...

खुर्जा जंक्शन से जम्मू जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, वैष्णो देवी जाने वाली यात्रियों को हो रही परेशानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर से गर्मियों की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली प्रयागराज–उधमपुर एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल बंद चल रहा है। वहीं दूसरी ओर जम्मू, कटरा और उधमपुर की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों में जून माह तक सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जिससे यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है।
रेलवे यात्रियों के अनुसार, अप्रैल और मई माह की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। लोग वेटिंग टिकट लेकर यात्रा की उम्मीद में बैठे हैं, लेकिन वेटिंग कम होने की संभावना भी बहुत कम बताई जा रही है। खुर्जा निवासी विकास ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ जम्मू तवी ट्रेन में आरक्षण कराया, लेकिन मई माह में भी करीब 90 सीट की वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रा को लेकर संशय बना हुआ है। प्रयागराज–उधमपुर एक्सप्रेस बंद होने के कारण अब यात्रियों को दिल्ली से चलने वाली मुरी एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, कटरा स्पेशल और वंदे भारत जैसी ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इन ट्रेनों में भी भारी भीड़ के चलते लंबी वेटिंग चल रही है।
स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीना ने बताया कि 30 जून तक अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और वेटिंग आगे और बढ़ सकती है। फिलहाल सीट कन्फर्म होने की संभावना बहुत कम है। अब आगे की तारीखों के ही आरक्षण हो पाएंगे। गर्मियों की छुट्टियों और वैष्णो देवी यात्रा सीजन को देखते हुए रेलवे में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments