Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरबेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, शिकायत करने...

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, शिकायत करने गए तो दबंगों ने पीटा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के मोहल्ला बड़े में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना एक पिता को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने गए पिता के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि पीड़ित परिवार के अनुसार, मोहल्ले के कुछ युवक उनकी बेटी से छेड़छाड़ करते थे। जब पिता ने इसका विरोध किया और शिकायत करने पहुंचे, तो दबंग उनके घर पहुँचे और उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में पिता घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला 21 मार्च 2026 का है, जिसमें दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 22 मार्च 2026 को दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया था और किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई नहीं चाही थी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments