Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: 6 अप्रैल यानी कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे...

अनूपशहर: 6 अप्रैल यानी कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे रहेगा शटडाउन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में 6 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण और टेस्टिंग कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चार घंटे का शटडाउन रहेगा। यह शटडाउन अनूपशहर अड्डा बिजलीघर की 33 केवी लाइन पर प्रस्तावित मेंटेनेंस और उपकरणों की टेस्टिंग के कारण लिया जा रहा है। इसके चलते अनूपशहर अड्डा और टांडा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए पेयजल समेत जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments