Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरगंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए किसानों ने बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर रास्ता...

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए किसानों ने बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर रास्ता देने की उठाई मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले शनिवार को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित किया गया था। इस ट्रैक्टर मार्च में हजारों किसान अपने ट्रैक्टरों, बाइकों और अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए। इसके बाद एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर रास्ता देने, हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने और फसलों के नुकसान पर उचित मुआवजा देने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें 20 दिनों के भीतर पूरी नहीं की गई। तो जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments