Monday, April 6, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरपैर फिसलने से पोखर में गिरा युवक, खोज में जुटी एनडीआरएफ टीम

पैर फिसलने से पोखर में गिरा युवक, खोज में जुटी एनडीआरएफ टीम


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार की देर शाम 32 वर्षीय युवक किसी काम से बाहर जा रहा था तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और पैर फिसलने के कारण युवक गहरी पोखर में जा गिरा। वहां खड़े स्थानीय लोगों ने युवक को पोखर मे गिरता देख शोर मचाया। सूचना मिलने पर परिवारजन मौके पर पहुंचे। वहीं राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लच्छमपुर निवासी रमेश का 32 वर्षीय पुत्र अनिल रविवार की शाम 4:00 बजे घर से कुछ काम के लिए निकला था वही घर से कुछ कदमों की दूरी पर एक पोखर के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरी पोखर में जा गिरा। युवक को गहरे पानी में गिरता देख राहगीरों ने शोर मचाया जब तक कोई उसे बचाता वह गहरे पानी में धस गया। वहीं राहगीरों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी, तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों, फायर ब्रिगेड और फ्लड प्लाटून की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तलहटी में जमा कीचड़ के कारण सफलता नहीं मिल सकी। अनिल अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। वहीं परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments