Monday, April 6, 2026
HomeFeaturedKHANPUR NEWS || खानपुर खबरयक्ष ऐप (Yaksha App) की मदद से महिला सहित 03 शातिर चोर...

यक्ष ऐप (Yaksha App) की मदद से महिला सहित 03 शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर की पुलिस ने यक्ष ऐप (Yaksha App) की मदद से महिला सहित तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी की तीन चैन पीली धातु, कल सिल्ली पीली धातु (वजन 69 ग्राम), अवैध असलहा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान पुत्र नसीम अहमद निवास मौ० पहाडी दरवाजा पक्का बाग कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर, मौ० फाहाद पुत्र नसीम अहमद निवासी मौ० पहाडी दरवाजा पक्का बाग कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर तथा रोशन उर्फ पोपल पत्नी फुरकान उर्फ अज्जु निवासी मौ० पहाडी दरवाजा पक्का बाग कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर। (महिला) के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 16 मार्च 2026 को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा खानपुर में एक ज्वैलर्स की दुकान से ग्राहक बनकर दुकानदार का ध्यान भटकाकर आभूषण चोरी कर फरार हो गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना खानपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खानपुर पर मुअसं- 54/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। स्वाट टीम एवं थाना खानपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की सीसीटीवी वीडियो व फोटो यक्ष ऐप (Yaksha App) पर अपलोड किए गये जिससे आरोपियों की यक्ष ऐप (Yaksha App) द्वारा पहचान की गयी। इस प्रकार अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तार करने में यक्ष ऐप (Yaksha App) की विशेष भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को स्वाट टीम एवं थाना खानपुर पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर अमरपुर बम्बा पुल के पास से महिला सहित 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments