Wednesday, April 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: मंदिर भूमि पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर विवाद, प्रशासन की...

खुर्जा: मंदिर भूमि पर अंबेडकर मूर्ति रखने को लेकर विवाद, प्रशासन की समझाइश पर हटाई गई


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में मंदिर की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। मंदिर के पुजारी मनीष ने आरोप लगाया कि मंदिर की करीब 11 बीघा भूमि पर भू-माफिया कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि जमीन पर कब्जे की नीयत से ही मंदिर परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति रख दी गई थी। पुजारी के अनुसार, आधे से अधिक जमीन पर पहले ही अवैध कब्जा किया जा चुका है, जिसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन से कर रखी है।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि किला मेवई क्षेत्र के एक पार्क में कुछ लोगों द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ खुर्जा और एसडीएम खुर्जा ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाया कि बिना अनुमति किसी भी महापुरुष की मूर्ति स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। प्रशासन की समझाइश के बाद लोगों ने सहमति जताते हुए स्वयं ही मूर्ति को हटा लिया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments