Monday, April 13, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरआठ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

आठ वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की दादी ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि आठ वर्षीय मासूम बच्ची की दादी ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पोती गुरुवार की शाम घर के पास ही खेत में शौच करने के लिए गई थी। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और उसके कान में कुछ बात कहने के लिए कहा। किशोरी द्वारा मना करने पर आरोपी उसे घसीटता हुआ खेतों में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments