Tuesday, April 14, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरदो शातिर लुटेरों को भेजा जेल

दो शातिर लुटेरों को भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट की पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को लूटी हुई एक बाइक, अलग-अलग कंपनी के दो फोन व एक अवैध असलहा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 03 अप्रैल 2026 को थाना रामघाट क्षेत्रान्तर्गत वादी से स्पलैडर बाइक लूटने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना रामघाट पर मुअसं-49/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है।
आपको बता दें कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को स्वाट टीम देहात एवं थाना रामघाट पुलिस द्वारा एक अभियूचना के आधार पर दो शातिर लूटेरों को गढे वाले बाबा आक्षम के पास से लूटी गई बाइक, 02 मोबाइल, अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम मोढ सदरपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ (हाल निवासी मदरसे वाली गली गंगानगर थाना गंगानगर जनपद मेरठ) तथा सत्यवीर पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम समैना थाना दादौं जनपद अलीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments