बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बुलंदशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में संत, श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के लिए एकजुट हों और आने वाली पीढ़ियों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने गौ संरक्षण को लेकर भी बड़ी बात कही और “गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने” की मांग उठाई।
बुलंदशहर: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES



