Tuesday, April 28, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरजहांगीराबाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप, सभासदों ने 4 मई से...

जहांगीराबाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप, सभासदों ने 4 मई से धरने की दी चेतावनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद नगर पालिका में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका में लंबे समय से अनियमितताएं चल रही हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सभासदों का कहना है कि अधिशाषी अधिकारी तीन वर्ष से अधिक समय से अपने पद पर बने हुए हैं, जबकि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। इसके बावजूद न तो जांच पूरी की गई और न ही किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई सामने आई, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी है। इस पूरे मामले को लेकर जहांगीराबाद के वार्ड 15 के सभासद रोबिन सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर विस्तृत जांच की मांग की है। यदि जल्द ही भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो सभासदों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सभासदों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी न होने पर 4 मई से धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments