बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम की हत्या की घटना में संलिप्त 50-50 हजार रूपये के 02 इनामिया बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुए है जिनके कब्जे से पुलिस को अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस व एक डीबीआर बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश पुत्र महेशचन्द्र सैनी निवासी सुभाष रोड थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर तथा भारत सैनी पुत्र प्रेमचन्द्र सैनी निवासी सुभाष रोड नेहरूपुर चुंगी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जो कि थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मु.अ.सं. 371/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस मे लगातार वांछित चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ द्वारा 50,000-50,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। घटना में पूर्व में भी 01 अभियुक्त मयंक को पुलिस मुठभेड़ में तथा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 25/26.04.2026 की रात्रि थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत सुभाष रोड पर फायरिंग की घटना में तीन युवकों की मृत्यु हुई थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0- 371/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 28 अप्रैल 2026 की रात्रि को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम व स्वाट टीम अभियुक्तगण रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश व भारत सैनी पुत्र प्रेमचन्द सैनी की निशानदेही पर डीबीआर बरामदगी हेतु मुंडा खेड़ा नहर के पास पहुँची तभी अभियुक्तों द्वारा पास में छिपाये असलहों से फायर करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फारिंग में दोनो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



