Wednesday, April 29, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरपशुपालकों को बड़ी राहत: जिले के हर ब्लॉक में खुलेंगे सस्ते पशु...

पशुपालकों को बड़ी राहत: जिले के हर ब्लॉक में खुलेंगे सस्ते पशु औषधि केंद्र


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पशुपालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब पशुओं के इलाज में होने वाला खर्च कम होगा और दवाइयां आसानी से उपलब्ध होंगी। जिले के सभी विकास खंडों में जल्द ही 16 सस्ते और गुणवत्तापूर्ण पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य पशुपालकों को उचित मूल्य पर बेहतर दवाइयां उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें दूर-दराज भटकना न पड़े और समय पर पशुओं का इलाज हो सके। उन्होंने बताया कि हर विकास खंड में एक-एक औषधि केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों के संचालन के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के साथ फार्मासिस्ट का नाम और उसका पंजीकरण विवरण, साथ ही ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। इस योजना में प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियों से जुड़े पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जमीनी स्तर तक पहुंच सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments