बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव जरारे में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की मौत से परिवार में मातम छाया है।
आपको बता दें कि अचानक आए तेज तूफान के चलते गांव में खड़ा एक विशाल सफेदा का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। दुर्भाग्यवश, उस समय महिला पेड़ के पास मौजूद थी और पेड़ सीधे उसके ऊपर आ गिरा। पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
खुर्जा: पेड़ गिरने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES



