बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव देवली के पास कार व स्कूटी की जोरदार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की बुधवार को मौत हो गई थी, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, गांव देवली निवासी सोनू स्कूटी से सिकंदराबाद की ओर जा रहा था। देवली अंडरपास के पास जैसे ही स्कूटी पहुंची तो सिकंदराबाद के ओर से आ रही एक गाड़ी से स्कूटी की टक्कर हो गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी, जबकि युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया।
कार व स्कूटी की भिड़ंत में युवक घायल व महिला की मौत
RELATED ARTICLES



