बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में मंदिर रोड स्थित एक पार्क में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सुबह पार्क में पहुंचे लोगों ने शव को देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
खुर्जा: मंदिर रोड पार्क में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
RELATED ARTICLES



