Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपॉलिटेक्निक संस्थानों में 17 में तक आवेदन करने का सुनहरा मौका

पॉलिटेक्निक संस्थानों में 17 में तक आवेदन करने का सुनहरा मौका


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): खुर्जा। पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 17 मई तक आवेदन कर सकेंगे। शासन ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के अंतर्गत पॉलिटेक्निक प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 10 मई थी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अरनिया के प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें, ताकि तकनीकी समस्या से बचा जा सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments