Sunday, May 17, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरटैंकर की टक्कर से मासूम का एक पैर कटा, मुकदमा दर्ज

टैंकर की टक्कर से मासूम का एक पैर कटा, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के डिबाई मार्ग पर जिरौली के पास शनिवार की शाम एक टैंकर ने तीन वर्षीय मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चे का एक पैर कट गया तथा दूसरा पैर बूरी तरह झूलस गया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि डिबाई के गांव यावापुर के रहने वाले बबलू ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7ः30 बजे वह अपने तीन वर्षीय बेटे रिहश को सामान दिलाने जिरौली बाजार लेकर जा रहे थे। सड़क पार करते समय डिबाई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में परिजन रिहश को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रिहश की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments