Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरहिस्ट्रीशीटर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, प्रवीण उर्फ पप्पू जिला बदर घोषित

हिस्ट्रीशीटर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, प्रवीण उर्फ पप्पू जिला बदर घोषित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश प्रवीण उर्फ पप्पू को जिला बदर घोषित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर मुनादी कराते हुए नोटिस तामील कराया और क्षेत्र में सख्त संदेश दिया कि अपराधियों के लिए अब जनपद में कोई जगह नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, प्रवीण उर्फ पप्पू लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसके खिलाफ मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई अमल में लाई। मुनादी के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के लोगों को भी जानकारी दी कि जिला बदर अवधि के दौरान आरोपी यदि जनपद की सीमा में दिखाई देता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments