Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में रविवार की रात अफरा-तफरी मच गई जब न्यू शिवपुरी किला रोड पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लगी, जिसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिससे दमकल विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। मौके पर पहुंची थाना खुर्जा नगर पुलिस ने दमकल विभाग के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारण आसपास के क्षेत्र में देर तक बिजली व्यवस्था बाधित रही। घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग और दमकल विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिली। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments