बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में शनि मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान का लेंटर डालते समय अचानक लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। लेंटर के गिरने से मलबे में 8 से अधिक लोग दब गए जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायज लिया।
आपको बता दें कि गुलावठी क्षेत्र में शनि मंदिर के पास सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर डाला जा रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे में 8 से अधिक लोग मलबे में दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 9 व्यक्ति घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी को उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
गुलावठी: अचानक नीचे आ गिरा निर्माणाधीन मकान का लेंटर, 8 से अधिक लोग दबे
RELATED ARTICLES



