Thursday, June 11, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरओयो होटल में कमरे में बेहोश मिले युवक-युवती, युवती की मौत व...

ओयो होटल में कमरे में बेहोश मिले युवक-युवती, युवती की मौत व युवक की हालत नाजुक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में जाट चौक के पास स्थित एक ओयो होटल के कमरे में युवक और युवती बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके से पुलिस को एक संदिग्ध जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई है।
आपको बता दें कि सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि बुधवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित एक होटल में एक युवक एवं एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पहुँचने पर युवती मृत अवस्था में पाई गई, जबकि युवक जीवित अवस्था में मिला, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारम्भिक जाँच में दोनों व्यक्तियों की पहचान जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। जाँच के दौरान दोनों के मध्य प्रेम-प्रसंग होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments