Wednesday, June 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरडीएवी तिराहा समेत दस कोचिंग सेंटरों को नोटिस, एक सील

डीएवी तिराहा समेत दस कोचिंग सेंटरों को नोटिस, एक सील


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): लखनऊ की एक कोचिंग सेंटर में गठित घटना के बाद बुलंदशहर जिले की पुलिस ने भी क्षेत्र की 11 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजा है। यह कोचिंग सेंटर मानकों के विपरीत चल रहे थे।
आपको बता दें कि अग्निशमन विभाग की टीम ने यमुनापुरम स्थित आकाश कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस कोचिंग सेंटर में व्यवस्थाएं ठीक मिली। इसके बाद जब अग्निशमन विभाग की टीम डीएवी तिराहा के पास स्थित एडवांस कोचिंग सेंटर, आरडी डिजिटल लाइब्रेरी, आईकेट अकादमी समेत 10 कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इन सभी सेंटरों में टीम ने जांच की। कि लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर के अंदर जाने व आने के रास्ते अलग-अलग है या नहीं। यह सभी 10 सेंटर मानकों के विपरीत चल रही थी। इसके बाद इन सभी सेंटरों को नोटिस भेजा गया है।
वहीं बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की टीम ने एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में हड़कंप मचा रहा और सभी कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों के पसीने छूट गए। एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि अग्निशमन विभाग, नगर पालिका, ऊर्जा निगम विभाग और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम में निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि नोटिस जारी सभी 10 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी संचालकों को 7 दिन का सुधार करने के लिए समय दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments