जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक फास्ट फूड की दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ में उनकी बाइक की कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना जहांगीराबाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
बुलंदशहर: कार व बाइक की भीषण टक्कर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, फास्ट फूड की दुकान बंद कर लौट रहे थे घर
RELATED ARTICLES


